Maharajganj Times

महराजगंज में सनसनीखेज लूट की वारदात, महिला को बंधक बना घर में घुस 5 लाख का जेवर और 15 हजार नकद लूटकर हुए फरार, जांच में जुटी पुलिस

अपराध
Monday, 06 May, 2024
0
1862


महराजगंज टाइम्स ब्यूरो:- सदर कोतवाली क्षेत्र के नगर में  सोमवार को  घर में घुस का दिनदहाड़े लूट का अंजाम दिया गया है। मामला की जानकारी होते ही नगर के लोगों ने डायल 112 पर फोन कर घटना की जान करी दी। 
घटना की जानकारी होते ही मौके पर चौकी इंचार्ज व सदर कोतवाल समेत पुलिस छावनी में तब्दील हो गई। 
मामला बताया जा है कि शास्त्री नगर में महिला संगीता मिश्रा घर में अकेली थी उनके पति राजेश मिश्रा दूकान पर सुबह 8 बजे चले गए उसी समय दो लोग घर में घुसे और महिला को पकड़ के गमछे से मुंह बांध दिया और महिला से कहा कि जितना भी पैसा जेवर है सब हमको दे दो महिला को डरा धमका कर घायल कर दिया और पांच लाख का जेवर और 15 हजार रुपया नगद लेकर फरार हो गए उसके बाद महिला को घर में बंद कर दिया जब आसपास के लोगों को इस घटना की जानकारी हुई तो तत्काल 112 डायल किया गया और मौके पर नगर पुलिस चौकी इंचार्ज ओम प्रकाश गुप्ता भी पहुंच गए और मामले की छानबीन करने घटना स्थल एसपी सोमेंद्र मीना, एएसपी आतिश कुमार सिंह, सदर कोतवाल समेत एसओजी टीम पहुंच कर जांच में जुट गई है।

 

 

 

<